angara(ranchi) अनगड़ा डीएसपी अनुज उरांव व बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में शुक्रवार को अनगड़ा व राहे थाना की पुलिस ने अनगड़ा व राहे थाना के सीमावर्ती इलाके में की जा रही अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। अनगड़ा थाना क्षेत्र के रामडेरा, कनकटटा के वनभूमि व रैयती के करीब पांच एकड़ में लगे अफीम की नर्सरी पौधा को ट्रेक्टर से जोतकर नष्ट किया गया। तीन ट्रेक्टर से अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इस मामले में अनगड़ा थाना में अफीम की खेती करने के लिए भूखंड उपलब्ध कराने वाले रैयतों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि पूर्व में इस मामले में सिर्फ सनहा दर्ज कर पोस्ते की फसल को नष्ट किया जाता रहा है। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से यह स्थिति बरकरार था। लेकिन अब से अफीम खेती के खिलाफ अवैध रूप से भूखंड उपलब्ध कराने वाले को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.