silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड कार्यालय में सोमवार को 220 स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिलों का वितरण जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, जिप सदस्य लक्ष्मी कुमारी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी एवं बीडीओ रेणु बाला ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बलराम मुंडा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के साइकिल वितरण योजना के तहत कुल 1227 विद्यार्थियों को साइकिल दिया जाना है। उनमें से पहले चरण में कुल 222 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। शेष सभी को भी जल्दी ही साइकिल दी जाएगी। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.