angara(ranchi) नवागढ़ पंचायत के ओबर, हरड़ाबेड़ा व हरातू पंचायत के नगड़ाबेड़ा में बालक व बालिका फुटबाल टीमों के बीच शुक्रवार को फुटबाल का वितरण किया गया। वितरण भाजपा रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने की। फुटबाल के अभाव में ग्रामीण व सुदूरवर्ती क्षेत्र के युवा प्रेक्टिश नही कर पा रहे थे। जिससे इनके बीच नकारात्मक सोच विकसित हो रही थी। प्रभुदयाल बड़ाईक बताते है हमारा उददेश्य है युवाओं के बीच सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना। सकारात्मक शक्ति से ही युवा शक्ति देश शक्ति में बदलेगा। बीच बीच में ऐसे अनेक टीमों के बीच फुटबाल सहित अन्य खेल सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस अवसर दिलीप मिर्धा, जुगल बेदिया, कलेश्वर बेदिया, मोहित बेदिया, सुदेश बेदिया, बुधराम बेदिया, सोमरा बेदिया, सुचिता कुमारी, काजल कुमारी, संध्या कुमारी, शंकरी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मनीषा कुमारी, सहित अन्य उपस्थित थे।
सकारात्मक शक्ति से ही युवा शक्ति देश शक्ति में बदलेगा: प्रभुदयाल बड़ाईक
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
angara-news

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.