angara(ranchi) ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल आगरटोली द्वारा शनिवार से तीन दिवसीय इंटर स्कूल फुटबाल टुर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट के सीनियर ग्रुप में सरस्वती विद्या मंदिर गेतलसूद की टीम ने संत मेरिस स्कूल गेतलसूद को 1-0 से पराजित कर फाइनल में पहुंच गई है। पहले दिन सीनियर और जूनियर ग्रुप के कुल पांच मैच खेले गए। जूनियर ग्रुप के मैच में ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल आगरटोली ने सत कबीर स्कूल गोला को 3-0 से पराजित किया वहीं दूसरे मैच में उत्क्रमित मवि ईद ने मवि नवागढ़ को 4-1 से पराजित किया। सोमवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर धनकिशोर महतो, सूरज कुमार मुंडा,पंकज कुमार पटेल, हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया, पूर्व मुखिया राजेश पाहन, अनिल भोगता, अखिलेश कुमार, चन्द्रदीप उरांव, सुनील गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
इंटर स्कूल फुटबाल: सरस्वती विद्या मंदिर गेतलसूद जीता
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.