 |
| पंजीयन कराते छात्र |
angara(ranchi) जोन्हा से रांची निःशुल्क चलनेवाली स्टूडेंट एक्सप्रेस के लिए सोमवार को जोन्हा में पंजीयन शिविर लगाया गया। शिविर में रांची के कई कालेजों में पढ़ने वाले 182 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया। स्टूडेंट एक्सप्रेस को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। बताया गया कि स्टूडेंट एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह निर्धारित समय पर चिन्हित जगहों से विद्यार्थियों को एकत्रित करते हुए रांची स्थित कालेज छोड़ेगी व शाम में पुनः उन्हें वापस निर्धारित स्थानों पर पहुंचायेगी। मौके पर आमिर माविया, शंकर मुंडा, रंजीत साहू, सुरेश मुंडा, विनेश बेदिया, कपिल लोहरा, पंकज कुमार महतो, शंकर बेदिया, बबलू अंसारी आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.