पहली पत्नी को झांसा दे करने चला दूसरा शादी, अनगड़ा थानेदार ने शादी रोका

दूसरी शादी रूकवाते थाना प्रभारी
angara(ranchi) अनगड़ा थानेदार चमरा मिंज ने पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करने के प्रयास को रुकवा दिया। मामला बेती गांव की है। 16 जुलाई को दूसरी शादी तय हुई थी। बेंती निवासी फुलेश्वर करमाली शादी के 12 साल बाद भी पिता नही बन पाया। फुलेश्वर अपनी पहली पत्नी कुमकुम प्रिया देवी के सहमति के बगैर राहे प्रखंड के अम्बाझरिया के सुअरमारा की एक युवती के साथ शादी करने जा रहा था। दोनों पक्ष की ओर से शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच रविवार को कुमकुम प्रिया देवी ने अनगड़ा थाना प्रभारी को इस शादी की जानकारी दी। थानेदार ने इस शादी को रुकवा दिया। फुलेश्वर द्वारा झांसा देकर दूसरी शादी की कवायद पर सुअरमारा पक्ष के लोगो ने शादी करने से इनकार कर दिया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने