अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) केन्द्र सरकार के द्वारा अनगड़ा में 5 करोड़ रूपये की लागत से कैंसर अस्पताल व रिसर्च सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इस कवायद को लेकर शनिवार को आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने अनगड़ा प्रखंड में भूमि को चिन्हित किया। अस्पताल निर्माण को लेकर अनगड़ा अंचल की ओर से अनगड़ा चौक में 25 डिसमिल जमीन चिन्हित की गई है। भूमि का सीमांकन किया गया। रिपोर्ट जिला को भेजा गया है। केन्द्र सरकार की ग्रामीण स्वास्थ्य सेंटर योजना के तहत रिसर्च सेंटर व अस्पताल खोला जाएगा। वैज्ञानिकों ने बताया गया कि यह अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। कैंसर के साथ साथ यहां पर अनेक जटिल बीमारियों का इलाज संभव होगा।
अनगड़ा में बनेगा कैंसर अस्पताल व रिसर्च सेंटर
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.