angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (सीआईटी )के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच के छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने इंडस्ट्रियल विजिट के तहत मंगलवार को गोला स्थित इनलैंड पावर प्लांट का भ्रमण किया। इस दौरान कंपनी के विशेषज्ञ इंजीनियर जगन मोहन आचार्य, सेफ्टी इंचार्ज मनीष कुमार व रघु कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को कोल हैंडलिंग प्लांट, पावर जनरेशन यूनिट, टर्बाइन, ट्रांसमिशन लाइन एवं कंट्रोल रूम आदि के क्रियाकलापो की तकनीकी जानकारी दी। मौके पर प्लांट के आयुष कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। विद्यार्थियों के दल के साथ संस्थान के शिक्षक डा. नैयर मुमताज, प्रो. पार्था प्रतिम दास, प्रो. खुशबू लुगून व लैब तकनीशियन अनु प्रिया शामिल थे।
सीआईटी के छात्रों ने किया इनलैंड पावर प्लांट का इंडस्ट्रियल विजिट
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.