 |
दंपति को जेल ले जाती पुलिस |
ओमप्रकाश सिंह/sonahatu(ranchi) वाहन चेकिंग के दौरान सोनाहातू पुलिस ने गुरूवार को 2 किलोग्राम अफीम के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। सोनाहातू थाना के सामने वाहन चेकिंग के दौरान बिना नम्बर के अपाची बाइक में पति-पत्नी जा रहे थे। पुलिस ने रोक कर जांच किया तो उनके पास से 2 किलोग्राम अफीम ओर 2000 रुपये बरामद किया। इस सम्बंध में
थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के गुप्त सूचना पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डीएसपी बुंडू रतिभान सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना नंबर के अपाची बाइक में महिला-पुरुष को आते देख रोकने को कहा गया। पुलिस को देख दोनों बाइक के साथ भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ा। जो रिश्ते में पति-पत्नी है। ये
कुचाई थाना (दालभंगा ओपी) क्षेत्र के बांधडीह गांव के देवीनाथ सिंह मुंडा ओर राधिका कुमारी है। इनके पास से काले रंग का (पदार्थ ) अफीम ,2000 रुपये, एक मोबाइल और बाइक को जब्त किया गया। पूछताछ में बताया कि आसपास के ग्रामीणों से अफीम खरीद कर एक तस्कर को बेचने जा रहे रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई कर रही है। जांच अभियान में एएसआई दलगोविंद महतो, ज्योतिलता तिर्की सहित पुलिस बल मौजूद थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.