 |
महावीर मंडल गेतलसूद के सदस्य |
angara(ranchi) रामनवमी पूजा और अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मंगलवार को महावीर मंडल गेतलसूद के सदस्यों की बैठक शिव मंदिर प्रांगण गेतलसूद में हुई। अध्यक्षता उपमुखिया शंकर बैठा ने किया। बैठक में
सर्वसम्मति से संतोष सिन्हा को महावीर मंडल गेतलसूद का अध्यक्ष चुना गया। गठित कमेटी में
मुख्य संरक्षक जैलेंद्र कुमार, महामंत्री संजय नायक, कोषाध्यक्ष शंकर बैठा, मंत्री भोला महतो व राजीव सिंह, उपाध्यक्ष हर्ष राज, आलोक राज, राजेश लोहरा, गौरीशंकर मुंडा, जीतून महतो, राजन महतो को चुना गया है।
 |
अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा |
संरक्षक मंडली में अनिल चौधरी, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा, पूर्व प्रमुख अनीता गाड़ी, बटेश्वर गोस्वामी, बिगेश्वर महतो, सहसचिव में आयुष कुमार, कार्तिक नायक, रवि, राजेश ठाकुर, अमित, तेजू बैठा, अमित, नन्दन, किशन, रोहित को चुना गया है।
जैलेंद्र कुमार ने बताया कि अस्त्र शस्त्र और झांकी प्रतियोगिता का आयोजन 18 अप्रैल को किया जाएगा।
दोनों प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपए, द्वितीय 11,000 रुपए व तृतीय पुरस्कार 7,500 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.