angara(ranchi) जसपुरिया बीएड कालेज परिसर बीसा में बुधवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ कालेज के अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने सखुआ पेड़ पर जल अर्पण कर किया। प्रशिक्षुओं द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा परंपरागत सरहुल नृत्य प्रस्तुत किया गया। संचालन आलोक राज और सुमन ने किया। एक दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दी गई। जैलेंद्र कुमार ने सरहुल पर्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए सभी को सरहुल, ईद, रामनवमी, नवरात्र की शुभकामनाऐं दी। निदेशक शालिनी प्रिया ने कहा कि सरहुल आदिवासियों का वसंत ऋतु में मनाया जानेवाला प्रमुख प्रकृति पर्व है। यह पर्व नवजीवन, खुशी, आशा, संपन्नता, पवित्रता और एकता का प्रतीक है। प्राचार्य डा. अनिल मिश्रा ने कहा कि प्राचीन सभ्यता और संस्कृति आदिवासियों के जीवन की आस्था है। इस मौके पर बनवाली महतो, संजीव कुमार, सरिता सिंह, रीमा उपासना कश्यप, विभा कुमारी, डा. कुमारी प्रियंका शर्मा, उषा मिंज, शशिप्रभा, रंचन कुमारी आदि उपस्थित थे।
जसपुरिया बीएड कालेज के प्रशिक्षुओं ने सरहुल मिलन समारोह में दी शानदार प्रस्तुती
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.