GA4-314340326 फूलखूंदी व् झूलन के साथ सोसो में संपन्न हुआ शिवमंडा पूजा

फूलखूंदी व् झूलन के साथ सोसो में संपन्न हुआ शिवमंडा पूजा

angara(ranchi)  सोसो नवागढ़ में सोमवार की सुबह में फूलखूंदी व झूलन के के साथ ही पांच दिवसीय शिव मंडा पूजा संपन्न हो गया। फूलखूंदी में भोक्तागण दहकते अंगारे पर चलकर शिव भक्ति का परिचय दिया। रातभर बंगाल की दो टीमों के बीच छउ नृत्य का मुकाबला होता रहा। छउ नृत्य मुकाबले के लिए बनाये गये अखड़ा का उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया व पंसस फाल्गुनी शाही थी। इस अवसर पर सहदेव बेदिया, ग्राम प्रधान राजेंद्र शाही, जयशंकर मुंडा, जयदेव बेदिया, बालेश्वर बेदिया, श्रवण नायक, समिति के अध्यक्ष प्रदीप महतो, सुरेश महतो, जर्नादन महतो, रामकृष्ण महतो, सतीश महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने