GA4-314340326 प्राथमिक विद्यालय जराटोली को अपग्रेड का मिडिल स्कूल बनाया जाए: प्रमुख दीपा उरांव

प्राथमिक विद्यालय जराटोली को अपग्रेड का मिडिल स्कूल बनाया जाए: प्रमुख दीपा उरांव

angara(ranchi)  प्राथमिक विद्यालय जराटोली में सोमवार को स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा पांच के 24 बच्चों को सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। वही कक्षा एक में नव नामांकित 5 बच्चों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव व गेतलसूद मुखिया शांति मुण्डा ने सभी बच्चों को माला पहनाकर का स्वागत किया। अध्यक्षता प्रधान शिक्षिका सोमिता देवी व संचालन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजदेव पाहन ने की। विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर प्रमुख दीपा उरांव ने सरकार से जराटोली प्राथमिक विद्यालय को मिडिल स्कूल में तब्दील करने की मांग की। कहा कि इस विद्यालय के पोषक क्षेत्र में अनेक आदिवासी बहुल गांव है। इन बच्चों को मिडिल स्कूल की शिक्षा लेने के लिए 3-5 किमी की दूरी तय कर गेतलसूद आना होता है। इससें गरमी के दिनों में बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। मुखिया शांति मुण्डा ने सभी अभिभावकों से अपने अपने बच्चों को पढ़ाने का आहवान किया। राजदेव पाहन ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रेशमी देवी, सहायक शिक्षिका लिली खलखो, संगीता टोप्पो, मनोज बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने