rahe(ranchi) झारखंड राज्य किसान सभा ने शहीद गोपाल सिंह मुंडा का शहादत दिवस गोपाल सिंह मुंडा चौक सिसिटांड़ , राहे में सम्मान पूर्वक मनाया। शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात शहीद सभा को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने शहीद गोपाल सिंह मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा शहीद गोपाल सिंह मुंडा एवं कांडे मुंडा 10 अप्रैल 1992 को डोरया, अड़की में किसान नेता राजेंद्र सिंह मुंडा की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। अदम्य साहासी, जुझारू गोपाल सिंह मुंडा के देश एवं समाज के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। पूर्व जिला परिषद सदस्य रंगोवती देवी, शहीद पत्नी संपत्ति देवी, जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र बैठा, जयपाल मुंडा, जिला कौंसिल सदस्य नारायण मुंडा, मुंगा महली, दिनेश महतो, लोकल कमिटी के रामसिंह लोहरा, बुधराम मांझी, शंभू भोगता, श्रवन मुंडा, शंकर मुंडा, मधुसूदन हजाम, बलराम पातर, महीराम मुंडा, सालू देवी, मनसा महतो, जयनाथ पातर, रामजनम अहिर, राजाराम मुंडा आदि ने भी संबोधित किया। इन्होंने कहा कि शहीद दफ़न नहीं होते बीज की तरह फलते फूलते हैं। इनके अरमान को जन जन तक पहुंचने से ही इनकी श्रद्धांजलि होगी। शहीद सभा की अध्यक्षता जिला कौंसिल सदस्य सुरेन्द्र बैठा ने किया।
राहे में शहीद गोपाल सिंह मुंडा का मनाया गया शहादत दिवस
NovbhaskarHundrufall
0
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.