GA4-314340326 शासनबेड़ा में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर निकाला कलश यात्रा

शासनबेड़ा में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर निकाला कलश यात्रा

angara(Ranchi)  राजाडेरा पंचायत के शासनबेड़ा में नवनिर्मित श्रीश्री 1008 हनुमान मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान महायज्ञ प्रारंभ हुआ। शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। पहले दिन 555 महिलाओं व युवतियों ने ग्राम भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर से चमघाटी तक कलश यात्रा निकाली। राढ़ू नदी तट पर गंगा पूजन कर कलश पर जल भरा गया। समूचा क्षेत्र राममय नारों से गुंजयमान रहा। इससे पहले मंदिर का उद्घाटन भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, मुखिया सीमा देवी, पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा, पंसस जानकी देवी व वनमाली महतो ने संयुक्त रूप से गणेश वंदना कर फीता काटकर किया। आयोजन में अध्यक्ष दुर्गा महतो, जगन्नाथ महतो, मुनेश्वर महतो, मुनेश्वर सिंह, महावीर महतो, दूति महतो, मनीराम महतो, लालचंद बेदिया, राजेश महतो, आरती देवी, अनिता देवी, प्रतिमा देवी, सुमन देवी, प्रकाश महतो, संजय महतो, रवि महतो सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم