 |
दिवंगत देवव्रत चौधरी |
angara(ranchi) भाजपा के पूर्व अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष रहे प्रगतिशील किसान सालहन सामाजिक कार्यकर्ता निवासी देवव्रत चौधरी (70) का रविवार को कार्डियेक अटैक से निधन हो गया। वर्तमान में देवव्रत चौधरी आजसू पार्टी के बुद्धिजीवी मंच से जुड़े थे। वर्ष 1990 से 2000 तक देवव्रत चौधरी भाजपा के अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष रहे। चार साल तक भाजपा रांची जिला मंत्री भी रहे। भाजपा संगठन को अनगड़ा प्रखंड में मजबूत बनाने में इसकी उल्लेखनीय भूमिका रही। इसके बाद पिछले एक दशक से आजसू पार्टी से जुड़े हुए थे। वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे। इनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
वे अपने पीछे माता सरोज देवी, विधवा अहिल्या देवी, भाई गंगा चौधरी, पुत्र ओमप्रकाश चौधरी, दो पुत्री व नाती-पोता से भरा पूरा परिवार छोड़ गये। इनका एक दामाद टाटीसिलवे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र महतो व दूसरा चंचल महतो है। अंतिम संस्कार सालहन मुक्तिधाम में किया गया। क्षेत्र में शोक की लहर, इन्होंने व्यक्त् की अपनी अपनी संवेदना
इनके निधन पर राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, जिप सदस्य अनुराधा मुण्डा, आजसू जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो, कांके प्रमुख सोमनाथ मुण्डा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, डा. अमर कुमार चौधरी, अमरनाथ चौधरी, दिलीप चौधरी, अजय महतो, रामनाथ महतो, रामसाय मुण्डा, डा. रिझू नायक, वीरेन्द्र सिंह भोगता, सावन कुमार महतो, सुरेन्द्र महतो, जलनाथ चौधरी, जगरनाथ महतो, आतिश कुमार महतो, रौशनलाल मुण्डा, जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, राजू प्रमाणिक, मुस्तफा अंसारी, इब्राहिम अंसारी, सिकंदर अंसारी आदि ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त् की है।
मुंबई एयरपोर्ट पर कर्मचारियों व सुरक्षाबलों के दुर्व्यवहार के कारण अपने चाचा के अंतिम संस्कार में नही पहुंचे सावन महतो
 |
मुंबई एयरपोर्ट में सावन महतो |
मुंबई एयरपोर्ट पर कर्मचारियों व सुरक्षाबलों के दुर्व्यवहार के कारण सालहन निवासी सावन कुमार महतो अपने दिवंगत चाचा देवव्रत चौधरी के अंतिम संस्कार में शामिल नही हो पाया। सावन कुमार महतो ने बताया कि शनिवार को ही वे रांची से मुंबई अपने परिवार से मिलने आये थे। इनका परिवार मुंबई में रहता है। रविवार की सुबह जैसे ही इन्हें चाचा के निधन की जानकारी मिली मुंबई से रांची के लिए 14 हजार खर्च करके फलाइट का टिकट बुक किया। दोपहर 1.44 बजे रांची के लिए फलाइट थी। एक घंटा पहले वे एयरपोर्ट पहुंचे भी लेकिन आवश्यक सुरक्षा जांच के नाम पर इन्हें रोक लिया गया। इन्होंने सुरक्षाकर्मियों को टिकट भी दिखाया। जांच में भी कुछ नही मिला। इसके बावजूद इन्हें रोके रखा गया। इससे इनकी फलाइट छूट गया।
सावन कुमार महतो ने नागरिक उडडयन मंत्री से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.