GA4-314340326 बारूहातू पंचायत के मुखिया पति का निधन पर घर पहुंचे विधायक सुदेश महतो

बारूहातू पंचायत के मुखिया पति का निधन पर घर पहुंचे विधायक सुदेश महतो

 sonahatu(ranchi) बारूहातू पंचायत के मुखिया सविता देवी के पति झारखंड पुलिस का जवान और आजसू समर्थक धर्मेन्द्र महली का निधन गुरुवार को हुआ था। ड्यूटी के दौरान ही तबीयत बिगड़ी थी। रांची के सैम्फर्ड अस्पताल में ईलाज करा रहे थे। ईलाज के क्रम में इनका निधन हुआ था। इनके परिवार में पत्नी समेत दो पुत्र शैलेन्द्र महली और आशीष महली है। निधन की जानकारी मिलते ही विधायक सुदेश महतो इनके आवास बुकरूडीह गांव पहुंचे। परिजनों से मिलकर दुःख जताया और हर समय सहयोग करने का सांत्वना दिया। मौके पर चितरंजन महतो, संजय महतो, गलऊ मुखिया सावना महली, ग्राम प्रधान जीवाधन सिंह मुण्डा, खंजन महतो, बिपिन पाल, सुभाष महतो, गन्धर्व महतो, राधानाथ महतो आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने