angara(ranchi) प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सरना स्थलों में गुरूवार को सरहूल पूजा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय प्रखंड के अनगड़ा व चतरा सरना में पहुंचे व पूजा अर्चना किया। मौके पर इन्होंने पाहनों को सम्मानित किया गया। इसके बाद अनगड़ा में शोभायात्रा निकाला गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रो. सत्यदेव मुंडा, सोहन मुंडा, लोकनाथ पाहन, रामनाथ महतो, मधुसूदन मुंडा, अघनू महतो, शशिकांत पाहन, बालेश्वर पाहन, शंकर पाहन, सुशील पाहन, सुमीत महतो, कुशल महतो, राजेन्द्र महतो, घनेनाथ महतो आदि उपस्थित थे। गेतलसूद के मानव सरना समिति द्वारा आयोजित सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, मुखिया शांति मुंडा, समाजसेवी सीताराम मुंडा शामिल हुए। सिंगारी, टाटी, जोन्हा, बरवादाग, गुड़ीडीह के अनेक सरना स्थलों में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व आजसू के कार्यालय प्रभारी वनमाली मंडल शामिल हुए। सालहन सरना में जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा व भाजपा नेता रामसाय मुण्डा सहित अन्य शामिल हुए। सहैदा सरना में पारसनाथ भोगता शामिल हुए। गेतलसूद में आयोजित कार्यक्रम में उपमुखिया शंकर बैठा, पूर्व मुखिया गौरीशंकर मुंडा, मंशु पाहन, संजय नायक, राजेश लोहरा, राजन महतो, शिकारी महतो, लखींद्र मुंडा, शंकर मुंडा सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए।
सरहुल की अन्य तस्वीरें:
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.