GA4-314340326 राहे में मनाया गया अम्बेडकर जयंती

राहे में मनाया गया अम्बेडकर जयंती

rahe(ranchi) राहे प्रखंड के रामडेरा, कटियाडीह, नुरू, ओर भगतसिंह चौक गोमदा में संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाया गया । इस अवसर पर लोगों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण  किया। आजसू के प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो अपने समर्थक कलावती देवी, किरण देवी, देवन्ती देवी, अमर सिंह मुंडा, रंजीत सिंह मुंडा, अर्जुन मिर्धा,  दिलेश्वर नायक के साथ रामडेरा स्थित प्रतिमा माल्यार्पण किये।


खतियानी झारखंडी पार्टी के संस्थापक सदस्य राजु कुमार महतो, अमिस महतो, दिलेश्वर नायक, अर्जुन मिर्धा, प्रफुल उरांव, लखन मुंडा, मुकेश उरांव, शंकर मुंडा, हरिराम मुंडा, मनीष आदि ने माल्यार्पण किये। राहे धोबी मोहल्ला में समाज के लोगो के द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किये। कटियाडीह गांव में मुखिया संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह मुंडा के नेतृत्व में लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। नुरू और भगतसिंह चौक पर किसानसभा के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ का शपथ लिया गया। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने