angara(ranchi) सिकीदिरी थाना क्षेत्र के सारुबेड़ा गांव में एक विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना गुरुवार देर रात कि है। मृतक संदीप गंझू (17) स्व. सावना गंझू का पुत्र था। घटना के संबंध में मृतक कि मां और उसके चाचा रामजीत गंझू ने बताया कि संदीप मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इससे पहले भी उसने जान देने कि कोशिश की थी। गुरुवार की रात धोती का फंदा बनाकर घर के बाहर पेड़ में झूलकर अपनी जान दे दी। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
विक्षिप्त युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर दी जान
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.