angara(ranchi) जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी के द्वारा ढेलवाखुट्टा स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया। बतौर मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ शामिल हुए। उन्होंने रंग गुलाल लगाकर सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। होली आपसी भाई चारगी को बढ़ाता है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा रांची ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने होली की शुभकामनाएं दी है। संचालन कोषाध्यक्ष रमण कुमार ने किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनिल महतो महासचिव सत्यपाल राउत, दिलीप कुमार दीपू, विजय सिंह, मघू करमाली, विजय रजवार, संजय कुमार गुड्डू सिंह, संजय करमाली, गौरव भाटिया, गीता देवी, मनमोहन भोगता, धनेश्वर बेदिया, बासुदेव साहू,ऋषि सिंह आदि उपस्थित थे।
भाई चारगी का प्रतीक है होली:- सांसद संजय सेठ
NovbhaskarHundrufall
0
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.