silli(ranchi) विधायक सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में विधायक निधि की राशि से बनने वाली कई योजनाओं का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, गौतम कृष्ण साहू, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक एवं उप प्रमुख आरती देवी ने किया। जिसमें सिल्ली एसएस प्लस 2 विद्यालय परिसर में दो अतिरिक्त कमरे व शौचालय निर्माण, मुरी रिटायर्ड कॉलोनी एवं छोटा मुरी रेलवे कालोनी में सामुदायिक भवन निर्माण, बिसारिया पंचायत के कुटाम मंडप टोला में पेवर ब्लॉक पथ, बांसारुली पंचायत के जाम टोला में 350 फीट पीसीसी पथ तथा सिंगपुर मुस्लिम टोला में 190 फीट पीसीसी पथ शामिल है। इसके अलावे ग्रामीण विकास योजना के तहत पतराहातु पंचायत के कारियाडीह में 1000 फीट पीसीसी पथ , गार्ड वाल एवं कलवर्ट निर्माण कार्य शामिल है। मुरी रिटायर्ड कॉलोनी में शिलान्यास सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह ने कहा कि गांवों के मूलभूत समास्याओं को दूर करते हुए क्षेत्र का लगातार विकास का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क आदि विकास कार्यों को गति के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है । उन्होंने निर्माण कार्य के संवेदकों को तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों को निर्माण कार्य में सहयोग करने तथा एक जुटता बनाए रखने किया। समारोह को प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक एवं उप प्रमुख आरती देवी ने भी सम्बोधित किया। संचालन जयंत बनर्जी ने किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि बिनोद साहू, शुशील महतो, लक्ष्मण महतो, ब्ररजेश प्रसाद, मुखिया कन्हाई लोहरा, मुखिया शर्मिला कुमारी, पसस अरविंद कुमार, वार्ड सदस्य बसंती देवी, प्रेम प्रजापति, दुर्योधन भोक्ता, ईश्वर महतो, मानसिंह कुम्हार, बादल मुंडा, भरत देव साय, हेमंत नायक, शशि सोनार, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद चांद , ललन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.