silli(ranchi) दलगोविंद स्मारक समिति के तत्वावधान में सिल्ली थाना के समीप बुधवार को दलगोविंद जयंती समारोह का आयोजन हुआ। गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, संजय सिद्धार्थ, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, शुशील महतो,नगेन्द्र नाथ गोस्वामी,अरविंद कुशवाहा, नरोत्तम गोरांई, भादुड़ी गोरांई, गणेश शाहु, नगेन्द्र नाग, रविंद्र करमाली,पंचायत प्रतिनिधि, प्रबुद्ध ग्रामीण तथा समिति के सदस्यों ने दलगोविंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात प्रेम वाटिका मेरेज हाॅल में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता रतनलाल महतो ने की। उन्होंने दलगोविंद बाबू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दलगोविंद बाबू एकीकृत बिहार में सिल्ली पंचायत का मुखिया हुआ करते थे। मुखिया के रूप में उत्कृष्ट कार्यों का फल है कि उन्हें तत्कालीन बिहार के राज्यपाल के हाथों इंदिरा शिल्ड सम्मान पाने का गौरव प्राप्त हुआ। संजय सिद्धार्थ ने दलगोविंद प्रसाद कोइरी के जीवन एवं विचारों को बताया। वहीं उन्होंने कहा कि दलगोविंद बाबू अपना जीवन काल, समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे हमेशा क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया। हमें उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। समारोह को प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, भागवत सोनार, नरोत्तम गोरांई, मुकेश कोइरी, मुखिया भरत मुंडा, हरे कृष्ण कोइरी, पुर्व सैनिक नारायण सिंह, सीमा कुमारी गोंझु आदि ने भी सम्बोधित किया। मंच का संचालन संजय कोइरी ने तथा समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन कमल किशोर कुशवाहा ने किया। इस मौके पर मुखिया भरत मुंडा, शर्मिला कुमारी, लालसिंह मुंडा, लालू उरांव, पुर्व मुखिया सुरेश मुंडा, गौरांग कोइरी, संजय कोइरी, विजय कोइरी, बादल मुंडा, हराधन रजक, अशोक कोइरी, मो फारुख, सुधीन चौधरी, हरेन कोइरी, अघनु कोइरी, वंशी कुशवाहा, सुकराम कुशवाहा, ललीन कोइरी, रोहन प्रसाद, संतोष कोइरी, विजय महतो समेत समिति के सदस्यगण उपस्थित थे ।
दलगोविंद जयंती पर श्रद्धा सुमन देनेवालों का लगा रहा तांता
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.