GA4-314340326 राहे-ठुगरुडीह में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाला रैली

राहे-ठुगरुडीह में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाला रैली

 rahe(ranchi) झारखंड राज्य जनवादी महिला समिति के तत्वावधान में प्रखंड के -ठुगरुडीह गांव में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनायी गयी तथा गांव में रैली निकाली गयी। रैली को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य जनवादी महिला समिति के राज्य उपाध्यक्ष  रंगोवती देवी ने कहा देश में सर्वाधिक महिला उत्पीडन,शोषण आदि में वृद्धि हुई है। झारखंड में भी डायन हत्या, गैंगरेप बढ़ना चितां का विषय है। अब महिलाएं सिर्फ झाड़ूं नहीं हथियार उठाने के लिए मजबूर हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम  महिलाएं एकता एवं संघर्ष का शपथ लेते है और नारी मुक्ति,समानता का अधिकार, उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तेज करने का शपथ लिया। इस अवसर पर करमी देवी, सुशीला देवी, उर्जला कुमारी, पलानी देवी, रंभा देवी मालती देवी, शारदा देवी, गंगामनी देवी,अमृता देवी, विपत्ति देवी, गीता देवी, दशमी देवी, सरला देवी, सुरों देवी, रमनी देवी, दुर्गा देवी, रीता देवी सहित काफी महिलाएं मौजूद थी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने