silli(ranchi) सिल्ली बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के मुख्य कोच प्रकाश राम वर्ल्ड आर्चरी एक्सलेंस सेंटर स्विट्जरलैंड में लेवल टू आर्चरी कोर्स के लिए आगामी चार मार्च को दिल्ली से रवाना होंगे। मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए भारत से कुल 7 कोच का चयन हुआ है जिसमे सिल्ली के सीनियर कोच प्रकाश राम भी शामिल है। भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय तीरंदाजी संघ के द्वारा ये 7 सदस्य भारतीय दल दिनाक 4 मार्च को दिल्ली से स्विट्जरलैंड रवाना होंगे। झारखंड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो और मुख्य संरक्षक श्री सुदेश कुमार महतो ने कोच को बधाई दी है।
सिल्ली तीरंदाजी केंद्र एक नजर में:
ज्ञात हो की सिल्ली से कई राष्टीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज उभर कर आए हैं। 500 से ज्यादा राष्टीय पदक सिल्ली ने राज्य को दिया है,दर्जनों अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सिल्ली से निकले, जिसमें 6 पदक भी भारत को समर्पित किया, जिसमे एशियन गेम्स इंडोनेशिया में सिल्वर मेडल भी भारत के लिया जीता। दो पारा एशियन गेम्स साउथ कोरिया में भी तीरंदाजों ने सिल्ली से भाग लिया, वर्ल्ड कप,वर्ल्ड चैंपियनशिप,एशिया कप, सॉफ चैंपियनशिप,एशियन गेम्स जैसे प्रमुख खेलो में यहां के तीरंदाजों भाग लिया और पदक जीता है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.