जरगा में पुलिस आउटपोस्ट बनेगा, एक एकड़ जमीन चिन्हित

 

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  जरगा में पुलिस आउट पोस्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ग्रामसभा करके एक एकड़ जमीन चिन्हित कर मुख्यालय को भेज दिया गया। अनगड़ा के अंचल पदाधिकारी राजू कमल ने बताया कि पिछले दिनों विशेष ग्रामसभा कर पुलिस आउट पोस्ट निर्माण के लिए एक एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इसकी सूची जिला को भेज दी गई है। ज्ञात हो कि वर्षो से जरगा में पुलिस ओपी निर्माण की मांग ग्रामीण कर रहे है। कई बार ओपी निर्माण को लेकर जांच रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजा गया लेकिन मामला ठंडा बस्ते में चला जाता रहा है। जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने व पैका के पूर्व उपमुखिया जितेन्द्र महतो नें बताया कि पुलिस आउटपोस्ट निर्माण को लेकर लगातार प्रयासरत रहे है। जल्द ही ओपी का निर्माण शुरू किया जाएगा। ओपी के अभाव में जरगा, पैका व बोंगईबेड़ा के ग्रामीणों को 20-30 किमी की दूरी तय कर अनगड़ा थाना आना पड़ता है। ओपी निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी मदद मिलेगी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने