GA4-314340326 सहायक शिक्षकों को दिया गया भावभीनी विदाई

सहायक शिक्षकों को दिया गया भावभीनी विदाई

sonahatu(ranchi) सहायक शिक्षक संघ सोनाहातू के तत्वावधान में बारूहातू मिडिल स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड के सात सहायक शिक्षक ज्योति प्रसाद महतो, मृत्युंजय महतो, रतन लाल स्वांसी, शिव शंकर महतो, सृष्टिद्धार प्रजापति, राजेश्वर महतो,ओर बिहारी सिंह मुंडा रिटायर्ड हुये। संघ के द्वारा सभी को अंग वस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष पूरन महली ने शुरुआती दिनों की संघर्ष की चर्चा किये और कहा कि शिक्षक सभी रिटायर्ड नही होते हैं। किसी न किसी रूप में ये समाज में अपने ज्ञान को बांटने का काम करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी, पंचायत समिति रायमनी देवी, संघ के अनिल महतो, कमला देवी, हेमसागर महतो, शशधर सिंह मुंडा, रविन्द्र स्वांसी सहित संघ के सभी सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने