GA4-314340326 किसान मेला देखने आई नाबालिग युवती की संदिग्ध मौत, तीन दिन बाद परिजनों को बताया, हत्या की आशंका

किसान मेला देखने आई नाबालिग युवती की संदिग्ध मौत, तीन दिन बाद परिजनों को बताया, हत्या की आशंका

 angara(ranchi)  किसान मेला देखने गेतलसूद आयी एक नाबालिग लड़की का शव सोमवार को उसकी सहेली के घर में पाया गया। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। मौत पूरी तरह से संदिग्ध है। बताया गया कि पैका निवासी स्व लखीन्द्र महतो की पुत्री शिखा कुमारी (14) 9फरवरी को अपनी सहेली के साथ गेतलसूद में आयोजित किसान मेला देखने आयी थी, इसके बाद वह सहेली के घर में ही मुंडाटोली सिरका में ही रूक गयी थी। सोमवार को उसकी मां रीता देवी को सूचना मिली कि शिखा की मौत हो गई है। परिजन जब सिरका पहुंचे तो शव में चोट के निशान मिले, पूछने पर बताया गया कि चोट गिरने के कारण लगी थी। इसके बाद पेट दर्द हुआ, इलाज गांव के वैद्य से कराया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना अनगड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। अनगड़ा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रभात कुमार बेक ने बताया कि परिजनों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही मृतका की सहेली व संबंधित लोगों से पूछताछ किया जा रहा है। 

संदेह के घेरे में है बालिका की मौत..शिखा कुमारी की मौत पूरी तरह से संदेह के घेरे में है। हालांकि प्रभारी थानेदार प्रभात कुमार बेक बताते है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तीन दिनों से शिखा बिमार थी इसकी सूचना परिजनों को क्यों नही दी गई। चोट के निशान किस कारण से थे। कोई अप्रिय घटना तो नही हुई। अचानक से पेट दर्द होना कही मामले को भटकाने का प्रयास तो नही है। अनुसंधान के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने