GA4-314340326 अस्वस्थ आजसू कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे सुदेश महतो

अस्वस्थ आजसू कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे सुदेश महतो

silli(ranchi)  पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो मंगलवार शाम को  सिल्ली प्रखंड के गोड़ाडीह गांव में आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता फुलचांद महतो के घर पहुंच कर मुलाकात की। ज्ञात हो कि फुलचांद महतो पिछले कई महीनों से  लकवाग्रस्त हो गये हैं।  विधायक सुदेश कुमार महतो उनके घर पहुंच कर  हालचाल जाना तथा मरीज एवं परिजनों को भी ढांढस बंधाते हुए कहा कि इलाज में किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। वहीं उन्होंने किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें सूचित करने का परिजनों से आग्रह किया। मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सुभाष महतो, डबलु महली, हुकुम नाथ महतो, तरुण महतो समेत  आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने