angara(ranchi) समाजसेवी अर्जुन राम ने बुधवार को मृतक सुकरमनी देवी के श्राद्धकर्म के लिए सूखा राशन की सहायता प्रदान की। पिछले दिनों सुकरमनी का बीमारी से निधन हो गया था। अर्जुन राम ने बताया कि आर्थिक अभाव के कारण श्राद्धकर्म करने में स्वजनों को परेशानी हो रही थी। जैसे ही सूचना मिली मदद कर दिया। जरूरतमंदों की मदद करके अच्छा लगता है। लगातार समाज की सेवा करता रहता हूं। इस अवसर पर सूरज राम, कृष्ण मुंडा, भोला मुंडा, अजय मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
श्राद्धकर्म के लिए समाजसेवी ने दी मदद
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.