GA4-314340326 उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के आठ विद्यार्थियों का रिलायंस रिटेल ने किया कैंपस सेलेक्शन

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के आठ विद्यार्थियों का रिलायंस रिटेल ने किया कैंपस सेलेक्शन

angara(ranchi)  उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में मंगलवार को रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने पूल कैंपस ड्राइव किया। इसमें उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, मारवाड़ी कालेज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड सहित विभिन्न संस्थानों के 90 उम्मीदवार शामिल हुए। अंतिम रूप से उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के 8 विद्यार्थियों को चयनित किया गया। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के विद्यार्थी रवीना कुमारी, प्रियांशी कुमारी, प्रेमा लिंडा, सौरभ अनुराग, रजत सेन, कुमार त्यागी, नितिश खाखा व मनदीप एक्का का चयन रिलायंस रिटेल लिमिटेड में हुआ। चयनित विद्यार्थियों को कुलपति प्रो मधुलिका कौशिक, रजिस्ट्रार डा. अनिल कुमार मिश्रा, सीओई डा. विनय कुमार सिंह सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने