GA4-314340326 नव प्रस्तावित तमाड़ पूर्वी प्रखंड आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष बने रसोराज महतो

नव प्रस्तावित तमाड़ पूर्वी प्रखंड आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष बने रसोराज महतो

tamar(ranchi) भुइयांडीह स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नवागढ़ में रविवार को आजसू बुद्धिजीवी मंच, प्रस्तावित पूर्वी तमाड़ प्रखंड कमिटी गठन किया गया। सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक राजकिशोर महतो व संचालन दिनेश प्रमाणिक(आजसू तमाड़ प्रखंड प्रवक्ता) ने किया।  मुख्य अतिथि डोमन सिंह मुंडा व विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महासचिव डा. मुकुंद चंद्र मेहता थे। डोमन सिंह मुण्डा ने कहा  झारखंड के सर्वांगीण विकास  हेतु संकल्प एवम संगठित होना है कि झारखंड का नेतृत्व ऐसे सशक्त व्यक्ति को देना है जो, राज्य को सही दिशा, दशा, नीति एवम नेतृत्व दे सके। और ये क्षमता सिर्फ युवा सम्राट सुदेश कुमार महतो में निहित है।   

अभी तक शहीदों के सपनों का झारखंड नही बना: डा. मुकुंद चन्द्र मेहता

केंद्रीय महासचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता ने कहा झारखंड के सभी बुद्धिजीवीयों के सामने यक्ष प्रश्न है कि, आज तक शहीदों  का सपनों का झारखंड क्यों नहीं बन पाया? उसका एकमात्र कारण झारखंड का नेतृत्व सही नेता के हाथों में नहीं होना। आइए  हमसब मिलकर एक ऐसे नेतृत्वकर्ता के हाथों में झारखंड का नेतृत्व सौंपे जो शहीदों के सपनों को साकार करे।  केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री लंबोदर महतो एवम सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष श्री विजय चंद्र महतो ने भी बैठक को संबोधित किया एवम नेताद्व्य के द्वारा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।  

सचिव शांतिशरण गुप्ता व कोषाध्यक्ष बने सीताराम प्रमाणिक

इस अवसर पर नव प्रस्तावित तमाड़ पूर्वी प्रखंड कमिटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष रसोराज महतो उपाध्यक्ष गंगधार महतो सचिव शांतिशरण गुप्ता संगठन सचिव भगत राम महतो कोषाध्यक्ष सीताराम प्रमाणिक प्रवक्ता सनातन महतो सहित 25 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। एवम केंद्रीय पदाधिकारियों के द्वारा नव नियुक्त कमिटी को 15 दिनों का समय संगठन विस्तार हेतु दिया गया। 

इन्होंने भी रखे अपने अपने विचार

तारणी महतो, जन्मेंजय महतो, चंद्रमोहन महतो, फूलचंद महतो, फनीभूषण महतो, योगेश्वर महतो, कमलाकांत महतो, अजीत महतो, प्रह्लाद महतो, हलधर महतो, शांति शरण गुप्ता, रसोराज महतो, कैलाश प्रमाणिक,  भगत महतो आदि ने अपने अपने विचार रखे। 

बैठक को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

मनोज कुमार महतो, मारधान पंचायत प्रभारी एवम हरदेव महतो, आजसू पार्टी तमाड़ प्रखंड मीडिया प्रभारी का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने