Big breking/राहे: आगलगी में 5 लाख की संपति जलकर स्वाहा

 

ओम प्रकाश सिंह/ Rahe(ranchi) -प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर गांव में रविवार सुबह 6 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से एक खपरैल का मकान पूरी तरह जल कर राख हो गया है। घटना के सम्बंध में गृहस्वामी राशेश्वर महतो ने बताया कि सुबह 6 बजे आग की लपटें दिखाई दिया।कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे घर मे फैल गया था।

ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया। बुंडू से आग बुझाने के लिये दमकल गाड़ी बुलाई गयी। ग्रामीणों ओर दमकल कर्मियों के सहयोग से आग को बुझा दिया गया था। लेकिन पूरा घर राख हो गया। फर्नीचर, चावल, धान, आलू, वर्तन, नगद रुपये, खिड़की, दरवाजे, सब जल कर राख हो गया था। घटना की सूचना और ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान,विगेश पासवान, रामपुकार बैठा पुलिस बल के साथ गांव पहुँच कर आग बुझाने का प्रयास किया।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने