पुलिस ने कोम्बो जंगल में 20 एकड़ में लगे पोस्ते फसल को किया नष्ट

 rahe(ranchi) एसएसबी 26 वीं बटालियन के कमांडेंट एसडी शेरखाने के निर्देशानूसार राहे प्रखंड क्षेत्र के कोम्बो गांव के आसपास के जंगल में 26 वीं बटालियन ए कम्पनी सताकी और अनगड़ा पुलिस के संयुक्त अभियान में 20 एकड़ में लगे पोस्ते की खेती को नष्ट किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच नशे से दूर रहने को लेकर जागरूकता चलायी गयी। अभियान में ए कम्पनी के कमांडर शशि कुमार, सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार, दीपक सिंह, मयांग मेरेन तथा अनगड़ा थाना के एसआई संतोष गिरी और अन्य जवान इस अभियान में शामिल थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने