बेड़वारी में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर एक हजार महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

angara(ranchi)  बेड़वारी झटनीटुंगरी में नवनिर्मित हनुमान मंदिर का शनिवार से तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने महिलाओं को कलश प्रदान किया। एक हजार से अधिक की संख्या में महिलाओं ने दस किमी की दूरी तय कर तुरूप स्थित स्वर्णरेखा नदी से जल का उठाव किया। धार्मिक अनुष्ठान मुख्य पुरोहित आचार्य राधे राधे जी महाराज, निरंजन शास्त्री व मुरलीधर शास्त्री व टुनटुन के द्वारा कराया जा रहा है। मुख्य यजमान में झलकू महतो, जितेन्द्र महतो, सेवाराम महतो, मनीराम महतो सपत्नीक शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, रणधीर चौधरी, समाजसेवी सागर साहू, जिप सदस्य अनुराधा मुण्डा, मनोज कुमार चौधरी, नरेश साहू, वीरेन्द्र सिंह भोगता, प्रमोद सिंह, राजेन्द्र महतो, अजय महतो, घनेनाथ महतो, राजेश महतो, विश्राम महतो, महेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने