angara(ranchi) जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज अपनी 82 दिवसीय जन जागरण यात्रा के क्रम में सोमवार को 48वें दिन अनगड़ा प्रखंड के सिरका स्थित पिपराटांढ मैदान पहुंचे। जयगुरूदेव से जु़ड़े अनुयायियों ने इनका भव्य स्वागत किया। पंकज महाराज ने कहा कि आपस में सब प्रेम बढ़ाओ, शाकाहारी रहो, शराब मत पिओ, थोड़ा समय भजन में लगाओ के बारे में जानकारी दी। मौके पर महाराज ने 24 से 26 मार्च तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में होने वोले होली सत्संग मेला में भाग लेने का आहवान किया। इस अवसर पर जयगुरुदेव संगत झारखण्ड के अध्यक्ष राम चन्द्र, बिहार प्रान्त के अध्यक्ष मृत्युन्जय झा, जिलाध्यक्ष रांची अविनाश कुमार, उपाध्यक्ष राजेन्द्र मुण्डा, जन्मेजय महतो, सिरका मुखिया रोशन लाल मुण्डा, समाजसेवी साहेबराम महतो आदि उपस्थित थे।
जयगुरूदेव के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज जनजागरण यात्रा के क्रम में पहुंचे सिरका
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.