दसवीं कक्षा की छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

silli(ranchi)  सिल्ली प्रखंड के लोटा उच्च विद्यालय में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से  सोमवर को समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा विदाई गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पार्वती कुमारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वाकई में विदाई का पल दुखदाई होता है, लेकिन मैं आप सबों को विद्यालय से विदा तो नहीं कर रहा हूं पर विधि के विधान के अनुसार आगे आप सभी छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो।आप सभी अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दें और अच्छा रिजल्ट करें यही मेरी शुभकामना है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अभिभावक एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने