angara(ranchi) किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ता अनगड़ा में सड़क पर उतरे। रांची-मुरी मार्ग को अनगड़ा के पास जाम कर दिया। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष बरतू मुण्डा व विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा कर रहे थे। राजेन्द्र मुण्डा ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। किसान अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे है वही भाजपा बातचीत का नाटक कर रही है। एक घंटा बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जाम हटाया। इस मौके पर जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी, पूर्व प्रखण्ड़ अध्यक्ष एतवा उरांव, सरिता देवी, अजय करमाली, सचिन नायक, शफीक अंसारी, सिद्दीक अंसारी, आशीष मुण्डा, साहिल लोहरा, छोटेलाल महतो, जोन तिग्गा, कृष्णा महली, सुबोध बेदिया, सोहन करमाली, अनीता देवी, संगीता कैथा, ममता देवी, यशोदा देवी, शमीम खान, नयूम अंसारी, बाली महली, मुनेश करमाली, बिहारी मुण्डा, लालू उरांव आदि उपस्थित थे।
भारत बंद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.