GA4-314340326 चुनावी चकल्लस: अर्न्तराष्ट्रीय पार्टी का “प्रवास” बना बूथ टूरिज्म, अध्यक्ष को हैसियत बताया अध्यक्ष ने

चुनावी चकल्लस: अर्न्तराष्ट्रीय पार्टी का “प्रवास” बना बूथ टूरिज्म, अध्यक्ष को हैसियत बताया अध्यक्ष ने

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का “प्रवास” आजकल चर्चा में है। सारे नेता ताबड़तोड प्रवास कर रहे है। किसी के बारे में पता कीजिए तो बताया जाएगा प्रवास में है। लेकिन यह प्रवास बूथ में कम इंटरनेट मीडिया में ज्यादा हो रहा है। बूथ पहुंचे नही की फोटो खींचकर तेजी से उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देना है। इन नेताओं के लिए प्रवास का मतलब है बूथ टूरिज्म। बूथ टूरिज्म का मतलब है बूथ से घुमकर आ जाना। प्रवास तो कोसों दूर है। लेकिन फिर भी सभी दिल जान से प्रवास में लगे है??? 

“राम” के सहारे हो रह प्रवास 

अर्न्तराष्ट्रीय पार्टी के नेता राम के सहारे चुनावी बैतरणी पार करने की कवायद में लगे है। राम से बड़ा राम का नाम के सहारे नेताओं में गजब का उत्साह है। चौक-चौराहा में नेतागण बताते है सब राम की इच्छा है। प्रवास में बूथ पहुंचने पर कुछ लोगों से मिले, फोटो वगैरह खींचवाया और जल्दी से वायरल कर चल दिए। यही तो हो रहा है। आमतौर पर प्रवास का शब्दिक अर्थ ठहराव होता है। लेकिन इसमें ठहराव छोड़ सभी कुछ है। नेताओं को लगता है बूथ टूरिज्म से जब काम चल जा रहा है तो प्रवास का क्या मतलब। बेड़ा पार तो राम लगायेंगे। पिछले दो तीन दिनों में इस प्रवास ने पूरे क्षेत्र को प्रवासमय बना दिया है। जिधर देखो प्रवास ही प्रवास नजर आ रहा है। 

अध्यक्ष को हैसियत बताया अध्यक्ष ने 

एक पखवाड़ा से अध्यक्ष के हैसियत की भी खूब चर्चा है। अब अध्यक्ष तो अध्यक्ष ठहरा, चाहे स्तर जो हो। जब आप पर राम की कृपा हो और आप राम के नाथ है तो कोई कुछ नही कर सकता। अध्यक्ष जी अपने समकक्ष कुछ अध्यक्षों को लेकर पहुंच गये अपने सुप्रीम अध्यक्ष के पास। बोले “नाई चलतो सिर्फ…..चलतो” लगे हाथ सुप्रीम अध्यक्ष ने अनुशासन का डंडा चलाया और थमा दिया नोटिश, मजमून था अपने हैसियत का दो जवाब। अध्यक्ष की छटपटाहत हो गई शुरू। कई स्तरों से बात किया लेकिन बनी नही। आनन-फानन में जवाबी तैयार कर पहुंचा दिये अध्यक्ष के पास। चुनाव सिर पर था इसलिए नवरत्न तेल डाल दिया गया। बाल बाल बच गये अध्यक्ष जी। अध्यक्ष जी को पता चला अपने हैसियत का।        

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने