GA4-314340326 आबुआ आवास योजना को आवंटन सूची में गड़बड़ी का आरोप लगातार भाजपा व आजसू ने घेरा प्रखंड मुख्यालय

आबुआ आवास योजना को आवंटन सूची में गड़बड़ी का आरोप लगातार भाजपा व आजसू ने घेरा प्रखंड मुख्यालय

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) आबुआ आवास योजना के लाभार्थी आवंटन सूची में गड़बड़ी को लेकर शुक्रवार को दिनभर अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में हंगामा होता रहा। भाजपा व आजसू पार्टी ने आवंटन सूची में गड़बड़ी को लेकर प्रखंड मुख्यालय का घेराव का प्रदर्शन किया। दोनों राजनितिक दलों के घेराव-प्रदर्शन के कारण अपने काम से प्रखंड मुख्यालय पहुंची जनता बैरंग लौट गई। बताया जाता है कि 20 फरवरी से योजना के लाभार्थी को आवंटन शुरू हो जाएगा।

बीडीओ ने पंचायतों में की सूची की भौतिक जांच, बोले अयोग्य लाभुकों का सूची होगा रदद  

इधर अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय ने आज गेतलसूद, जोन्हा व बरवादाग पंचायत में आबुआ आवास योजना लाभार्थी आवंटन सूची का भौतिक सत्यापन किया। बीडीओ ने बताया कि जांच की जा रही है। अयोग्य लाभुक का सूची रदद किया जाएगा। इन्होंने प्रखंड की जनता से आहवान किया कि वे अयोग्य लाभुकों का नाम बताये जांच कर ऐसे लोगों को हटा दिया जाएगा। 24 घंटा के अंदर अयोग्य लोगों की सूची जिला को भेजना है।    

भाजपा ने घेरा प्रखंड मुख्यालय, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन बोले साधन संपन्न लोगों को बना दिया लाभार्थी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय का घेराव व विरोध प्रदर्शन किया। रामकुमार पाहन ने कहा कि आबुआ आवास आवंटन सूची में व्यापक गड़बड़ी की गई है। साधन संपन्न लोगों को योजना का लाभार्थी बना दिया गया है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि एक साजिश के तहत सूची में पार्टी ग्रामसभा से पारित सूची को गायब कर दिया गया। संपन्न लोगों को लाभुक बनाया गया है। घेराव के बाद भाजपा भाजपा कार्यकर्ता अनगड़ा सीओ राजू कमल से मिले। सीओ को पिछले एक माह से पेंडिंग दो दर्जन आवेदकों की सूची सौंपी गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, कामेश्वर महतो, मनोज कुमार चौधरी, राजेन्द्र महतो, सिकंदर अंसारी, वनमाली महतो, अजय भोगता, धनीराम महतो, जगेश्वर महतो, पुशनाथ मुंडा, दुर्गा महतो, बिगेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।  

आजसू ने भी घेरा प्रखंड मुख्यालय, पारसनाथ उरांव बोले ग्रामसभा की सहमति के बगैर जारी हुआ आवंटित सूची

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव व जिला प्रवक्ता सह सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया। मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। पारसनाथ उरांव ने बताया कि अबुआ आवास आबंटन सूची ग्राम सभा के निर्णय के विरुद्ध तैयार किया गया है, सूची में अयोग्य लोगों का भी चयन किया गया है। रौशनलाल मुण्डा ने बताया कि कई जरूरतमंद आवासहीन लोगों के नाम सूची से गायब है। प्रखंडकर्मियो के द्वारा ग्राम पंचायत में जाकर आवास आवंटन सूची का भौतिक सत्यापन नहीं किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो, सिरका पंसस सावित्री देवी, किशुन महतो, पारसनाथ महतो, प्रेम साहू, रासल तिर्की, फलीन्द्र महतो, संजय महतो, जितेन्द्र महतो, विपिन मुण्डा, सबिता महली, राजू महली सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने