angara(ranchi) गेतलसूद में चल रही दो दिवसीय 45वां केन्द्रीय श्री रामकृष्ण किसान मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो थे। अध्यक्षता स्वामी भवेशानंद व संचालन डा. रवीन्द्र कुमार सिंह व डा. सुरेश कुमार महतो ने की। मेला पहुंचने पर सुदेश महतो ने लगाये गये विभिन्न कृषि स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि लोगों का जीवन भी स्वस्थ्य रहें और किसानों की आमदनी भी अच्छी हो इस पर शोध की आवश्यकता है, जैविक व पारंपरिक खेती समय की मांग है, खेतों में रासायनिक खादों के उपयोग का साईड इफेक्ट लोगों के शरीर पर दिख रहा है। सरकार व गैर-सरकारी संगठन आपस में मिलकर काम करें तो हम किसानों को आत्मनिर्भर बना सकते है। हमें लगातार किसानों के उन्नयन को लेकर काम करने की जरूरत है। कृषि क्षेत्र में सरकार के लगातार प्रयास के बाद भी कृषि के मामले में अभी तक पूर्ण विकसित नहीं कर पाये है। कृषि के क्षेत्र में शोध को व्यवहारिक रूप से तैयार करने की जरूरत है, कृषि का विकास भौगोलिक, समाजिक व जलवायु के अनुसार करने की जरूरत है। कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा मेला में किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया, साथ ही प्राकृतिक व जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर 84 किसानों व पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया।
सोमरा बेदिया बने श्रेष्ठ किसान
खक्शीटोली के 13 किसानों को बैटरी चलित स्प्रेयर दिया गया। सोमरा बेदिया को उत्कृष्ट जैविक कृषक चुना गया। इस अवसर पर जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, जिप सदस्य सरिता देवी, प्रमुख दीपा उरांव, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, डा. आरपी सिंह, डा. देवशरण भगत, डा. अशोक नाग, स्वामी सुदीप्त, शरद सिंह, अजीत सिंह, दांगी हेम्ब्रम, जलनाथ चौधरी, आतिश महतो, जगन्नाथ महतो, संजय महतो, साहेबराम महतो, प्रकाश चौधरी सहित मेला समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर बेदिया, संतोष बेदिया, सुरेश महतो, प्रदीप महतो, रासल तिर्की, लालो महतो आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.