सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

angara(ranchi)  सिकिदिरी- ओरमांझी पथ के कुटे गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान ओरमांझी थाना क्षेत्र के दड़दाग गांव निवासी निवासी मुकेश कुमार महतो के रूप में की गई है। घटना सोमवार की रात करीब आठ बजे की है।जानकारी के अनुसार मुकेश बाइक पर सवार होकर ओरमांझी से सिकिदिरी की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था।इसी दौरान कुटे गांव के समीप आगे जा रही एक आटो को बाइक सवार युवक मुकेश ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया।इस से मुकेश बाइक से असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया।घटना में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची सिकिदिरी थाना की पुलिस ने युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने