angara(ranchi) एसएसबी 26वीं वाहिनी मुख्यालय अनगड़ा में सोमवार को एसएसबी सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक पंकज कुमार दराद ने सोमवार को यूनिट होस्पिटल व जवान गेस्ट हाउस का उदघाटन किया। उदघाटन से पूर्व पंकज कुमार दराद ने मुख्यालय में पिछले कुछ समय से निर्मित यूनिट फ्रेश कार्नर, जवान एनक्लेव, अधीनस्थ अधिकारी क्लब, शिवाजी हाउस, शहीद चारू चन्द्र पाठक पवेलियन, शहीद वाटिका, बार्बर लौंज, केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार, आफिसर्स मेस आदि का निरीक्षण हुआ। वाहिनी कमांडेंट एसडी शेरखाने ने जवानों को हो रही परेशानी को देखते हुए इन सभी का निर्माण कराया है। महानिरीक्षक ने जवानों के हितों में किये गये इन कार्यो की सराहना की।
एसएसबी मुख्यालय में हुआ यूनिट होस्पिटल व जवान गेस्ट हाउस का उदघाटन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.