दो हाइवा की टक्कर, चपेट में आया बाइक सवार घायल

 angara(ranchi)  रांची-मुरी मार्ग में बेड़वारी चौक पर गुरूवार को दो हाइवा ट्रकों में टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार चपेट में आकर घायल हो गया। बताया गया कि अनगड़ा से रांची की ओर जा रही दो हाइवा ट्रक नं (जेएच13एफ 6558) को पीछे से एक दूसरे हाइवा नं (जेएच 01सीसी 2929) ने टक्कर मार दिया। इसी दौरान दोनों वाहनों की चपेट में एक मोटरसाईकिल (जेएच 01डीएक्स 6021) आ गया। घटना में मोटरसाइकिल सवार बेड़वारी निवासी राहुल पाहन (उम्र 20 साल) घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। अनगड़ा पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने