.jpeg) |
| जर्जर व मरम्मत की जा रही सड़क |
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) सरकारी मदद से नाउम्मीद हो चुके राजाडेरा पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को दिनभर श्रमदान करके 3किमी लंबी खेरवाकोचा स्कूल से बहेराटोली व जिन्तूबेड़ा तक सड़क का निर्माण एक ही दिन में कर दिया। पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से ग्रामीण उक्त सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे है। अनेकों बार स्थानीय सांसद व विधायक सहित विभागीय अधिकारियों को आवेदन दिया। लेकिन कही कोई सुनवाई नही हुआ।
श्रमदान का नेतृत्व वार्ड सदस्य सविता टोप्पो कर रही थी। समाजसेवी उजियस टोप्पो ने बताया कि उक्त् पथ में बड़ा बड़ा नुकीला बोल्डर निकल आया था। अनेकों जगह पर गडढा हो गया था। पैदल भी चलना मुश्किल था। रोड किनारे बड़ी बड़ी झाड़ियां उग गया था। इन झाड़ियों के पीछ़े छिपे जंगली हाथी कभी भी ग्रामीणों पर हमला कर सकते थे। इन झाड़ियों के कारण रात में ग्रामीणों को आनेजाने में काफी डर लगता था। इन झाड़ियों की भी साफ-सफाई की गई।
श्रमदान करनेवालों में मुख्य रूप से हनकू तिर्की, सुशील नगडुवार, कृष्णा मुण्डा, सीमोन मिंज, दीपक नागवार, जुस्तिला तिग्गा, फिलिसिता टोप्पो, आशा मिंज, जूलेन एक्का सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। 2 नवंबर को ही पूरे गांव में श्रमदान करने को लेकर पिटवा दी गई मुनादी
 |
| श्रमदान करके रोड का निर्माण करते ग्रामीण |
2 नवंबर को ही इस रोड के किनारे बसनेवाले गांवों में श्रमदान करके रोड बनाने की मुनादी पिटवा दी गई थी। सोमवार को सभी ग्रामीण अपने अपने हाथों में बेचला, कुदाल, गैता, परात, टांगी, दावली आदि लेकर सड़क निर्माण करने निकला।
ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान तो किया ही सभी 106 घरों से एक एक सौ रूपये का सहयोग भी दिया। जमा हुए एकत्रित राशि से जेसीबी व ट्रेक्टर से मोरम मिटटी गिराकर सड़क की मरम्मत की गई। दोपहर में ग्रामीण भोजन करने अपने अपने घर नही जायें इसके लिए रोड में ही खिचड़ी बनाकर सामूहिक भोजन किया गया।
सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक टार्च व मोबाइल की लाइट में लगातार 12 घंटा श्रमदान करके सड़क बनाया गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.