silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड के पहाड़ी इलाकों के नजदीक के किसान धान के पकने के बाद इन दिनों सुअर, मोर और बंदर के आतंक से काफी परेशान है। ये सभी जानवर शाम होते ही धान के खेतों में उतर जाते है। धान की बालियां को अपना भोजन बनाते है धान खाने के दौरान खेतों को तहस नहस कर रहे है। ये बंदर और सुअर एक साथ सौ से अधिक की संख्या में आते है। इलाके के लोवादग, डोमनडीह, कोका लगाम, सीटकाडीह, केसरडीह समेत क्षेत्र के कई गांवो में इन्होंने आतंक मचा रखा है।
वन विभाग बना उदासीन
लक्ष्मी नारायण महतो ने बताया कि बंदरों सुअरों का आतंक पिछले दो महीने से चल रहा है। वन विभाग को इसकी जानकारी किसानों ने काफी पहले से दे रखी है। बावजूद विभाग की ओर से इनको भगाने अथवा फसलों की सुरक्षा किए जाने का कोई भी प्रयास नहीं किया गया है। किसानों ने बताया कि अच्छी फसल के बाद भी जानवरों के आतंक के कारण काफी परेशानी में है।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.