सुदेश महतो ने सोनाहातू में रखी कई योजनाओं की आधारशिला

 

शिलान्यास करते सुदेश महतो
sonahtu(ranchi) विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को  सोनाहातू प्रखंड के विभिन्न गांवों में 75 लाख लागत से कई योजनाओं का शिलान्यास किये। प्रखंड के जामुदाग गांव में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से 50 लाख से स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य तथा 25 लाख लागत से विधायक निधि से बरसालडीह गांव में 500 फीट पीसीसी सड़क, पुडदाग गांव में शमशान शेड निर्माण कार्य, गाड़ाडीह गांव में 300 फीट पीसीसी सड़क, डिबाडीह गांव में 500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किये। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गांव की जरूरत को पूरा किया जा रहा है। पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य पर वृहत पैमाने पर काम किये जा रहे है। हमारा प्रयास जेनरेशन ग्रोथ को लेकर है। गांव को राशन ओर पेंशन से ऊपर लाना है। शिक्षा को लेकर स्मार्ट क्लास, निशुल्क कोंचिंग, निशुल्क बस सेवा, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था किया जा रहा है। हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। गांव में राजनीतिक जागरूकता लाने का काम किया गया है। योजनाओं के माध्यम से हम गांव में भरोसा देने का काम कर रहे है। इन्होंने  गांव के एकता को तोड़ने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा, सुनील सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, वीरेन्द्र सिंह मुंडा, अजम्बर सिंह मुंडा, महादेव मुंडा, ग्राम प्रधान जिवाधन सिंह मुंडा, विरेंद्र लोहरा, रमेश मुंडा, पशुपति गोंझू, विशेश्वर महतो, पंकज गोंझू, संजय महतो, सुषेन प्रामाणिक, मुकेश महतो, खंजन महतो सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने