 |
| सिल्ली थाना में जब्त अवैध बालू लदा हाइवा |
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) सिल्ली थाना की पुलिस ने रविवार की सुबह आठ के समीप सिल्ली थाना के रांची पुरुलिया मार्ग में कुलसुद के पास से अवैध रूप से बालू लदा दो हाइवा को जब्त किया। जानकारी के अनुसार सिल्ली पुलिस को गुप्त रूप से दो बालू लदा हाइवा के सिल्ली से रांची की ओर जाने की सूचना मिली। जिससे सिल्ली थाना के गश्ती दल ने पीछा कर कुलसुद के समीप पकड़ा।
जब्त हाइवा रामगढ़ जिले के गोला निवासी भोला दांगी का बताया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरे सिल्ली विधानसभा में बालू में अवैध बालू का कारोबार बंद था। ऐसे में
सोनाहातू थाना क्षेत्र के सोमाडीह के समीप कांची नदी के गोडीया घाट में राधेश्याम साहू एवम बकवाडीह घाट में विशे महतो, जीतेन महतो, यादव महतो के द्वारा बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इन्हीं घाटों से बालू लोड कर उक्त वाहन जमशेदपुर की ओर जा रहा था। परंतु चांडिल के समीप कपाली में एक व्यक्ति की हत्या के बाद से वहां अधिक संख्या में प्रशासन पहुंच गए थे। जिससे बालू लदा हाइवा को वहां से वापस सिल्ली की ओर लाकर रांची के आसपास ले जाया जा रहा था।
सिल्ली पुलिस जांच में जुटी है कि किसने बीते देर रात इन हाइबा पर बालू की लोडिंग दी थी। जांच कर इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। भोला कुमार दांगी का तीन माह पूर्व में भी चौका थाना में अवैध बालू लदा चार हाइबा जब्त किया गया था। ज्ञात हो की पिछले 20 अक्टूबर को अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त पाए जाने के आरोप में सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप को निलंबित कर किया गया था।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.