इससे पूर्व उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, कुलसचिव डॉ मुकुंद मेहता, सेलेक्टर चंचल भट्टाचार्य, कुमुद रंजन, प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि सिल्ली समेत झारखंड में आर्चरी की आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए हम पूरी तरह कृतसंकल्पित हैं। तीरंदाजी में व्यक्तिगत क्षमता दिखाते हुए झारखंड के तीरंदाजों ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में ऐसे खिलाड़ी उभर कर आए, जो भविष्य में देश का नेतृत्व करेंगे। जब देश में स्पर्धा होगी, तो झारखंड एक नंबर एक पर हो और सिल्ली की भागीदारी सबसे ज्यादा हो इसका हम सब मिलकर तैयारी करें। संचालन कोच प्रकाश राम एवं शिशिर महतो ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ देवशरण भगत ने किया। किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आर्चरी कोच करण कुमार कर्मकार, वसंत कुमार, रोहित कुमार, कमलेश महतो, रोहित कुमार, मुकेश तुरी, वुशु कोच वाहिद अली, सिल्ली कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मी एवं बिरसा मुंडा आर्ची सेंट्रल के खिलाड़ियों का सराहनीय योगदान रहा।
इन्हें मिला सम्मान:- इंडियन राउंड पुरुष 50 मी ओवरऑल में सिल्ली कॉलेज के उमेश मंडल को गोल्ड , रोहित कुमार महतो को सिल्वर तथा आरएलएसवाई काॅलेज रांची समीर राउतिया को कांस्य पदक।
इंडियन राउंड महिला ओवरऑल 50 मी- सिल्ली कॉलेज सिल्ली के वर्षा खलखो को गोल्ड, काजल कुमारी को सिल्वर, बिरसा कॉलेज खुंटी के स्नेहा डेमटा को कांस्य पदक।
रिकार्व पुरुष ओवर ऑल 70 मीटर-- सिल्ली कॉलेज सिल्ली अभिषेक कुमार को गोल्ड, एस मेमोरियल के राहुल कुमार को रजत एवं राम लखन सिंह यादव कॉलेज की प्रधान सिंकु को कांस्य ।
रिकर्व महिला ओवर ऑल 70 मीटर-- सिल्ली कॉलेज सिल्ली के अग्नी कुमारी को गोल्ड, सावित्री कुमारी को सिल्वर एवं अनुराधा कुमारी को कांस्य पदक।
कंपाउंड पुरुष ओवरऑल 50 मी- सिल्ली कॉलेज सिल्ली के पवन कुमार को गोल्ड, चंदन साही मुंडा को सिल्वर, रोशन भगत को कांस्य पदक।
कंपाउंड महिला ओवरऑल 50 मी- सिल्ली कॉलेज सिल्ली के अंजनी कुमारी को गोल्ड, बबीता कुमारी को सिल्वर एवं वीणा कुमारी कांस्य पदक।
इंडियन राउंड पुरुष ओलंपिक राउंड में सिल्ली कॉलेज सिल्ली के सुधीर कुमार महतो को गोल्ड राम लखन सिंह यादव के समीर कुमार को सिल्वर सिल्ली कॉलेज खूंटी के प्रवेश कुमार महतो को कांस्य पदक।
.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.