 |
| शिलान्यास करते सुदेश कुमार महतो |
silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड के आड़ाल नवाडीह एवं बड़ाचांगड़ु में लगभग
6 करोड़ की लागत से बनने वाली दो सड़क एवं आड़ाल नावाडीह में वाचनालय निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को विधायक सुदेश कुमार महतो ने किया। जिसमें पतराहतु से दुलमीडीह तक 2.6 किमी तथा दोवाड़ु से कदमबेड़ा तक 2.2 किमी। राज्य सम्पोषित योजना के कुल 6 करोड की राशि से दोनों सड़क का निर्माण एवं विधायक मद की राशि से वाचनालय निर्माण कार्य किया जाएगा। मौके पर आड़ाल नावाडीह एवं दोवाड़ु में सभाज्ञका आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गांवों के मुलभुत समास्याओं को दुर करते हुए क्षेत्र का विकास तीव्र गति से की जा रही है। बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क आदि क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास को गति के लिए हम सजग है। आगे भी इसी तरह विकास की सभी काम तेजी से चलेगी। उन्होंने पथ निर्माण कार्य के संवेदक को तय समय पर गुनवत्ता पुर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने ग्रामीणों एक जुटता दिखाते हुए निर्माण कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया।
सभा को बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष विजय चंद्र महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रो रतन महतो, गोवर्धन सिंह मुंडा, कलेश्वर महतो आदि ने भी सम्बोधित किया।
मौके पर जयपाल सिंह, सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ पुर्व, जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, रतन महतो, पुर्व उपप्रमुख शिला साहू, बजरंग पातर अध्यक्ष गोवर्धन सिंह मुंडा, पंचायत समिति बड़ाचांगड़ु रविना देवी, पंचायत समिति शसांक शेखर दुबे, रमिला देवी, शिला देवी, शुगी देवी, भोला दास, जलेश्वर महतो, मितन महतो, ग्राम प्रधान अरुण सिंह मुंडा, सुधीर कुमार महतो, दोवाड़ु मुखिया सर्वणजित सिंह मुंडा, पंचायत समिति दोआड़ु तुलसी दास सिंह मुंडा, पुर्व पं समिति भीम सिंह मुंडा, बुद्धिजीवी मंच के बुद्धदेव दत्ता, पुर्व मुखिया प्रताप सिंह मुंडा, मानिक चंद दत्ता, जितेन प्रमाणिक, आजसू पार्टी महिला समिति सदस्य, क्षेत्रीय प्रभारी, पंचायत व ग्राम प्रभारी, चुल्हा प्रमुख समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.